सहरसा में भाजयुमो का रक्तदान कार्यक्रम, MLA नीरज कुमार बबलू रहे मौजूद

सहरसा के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया।

सहरसा : सहरसा के सदर अस्पताल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा के 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। कार्यक्रम में छातापुर भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री नीरज कुमार बबलू समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है - MLA नीरज कुमार बबलू

विधायक नीरज कुमार बबलू ने कहा कि रक्तदान महादान है और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान करना मानव सेवा का महत्वपूर्ण कार्य है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर शुरू किए गए सेवा संकल्प अभियान के तहत आगे भी विभिन्न सामाजिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विधायक नीरज बबलू ने कहा- प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बिहार में 3 करोड़ दीप प्रज्वलित कर लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया

विधायक नीरज बबलू ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर बिहार में तीन करोड़ दीप प्रज्वलित कर लोगों ने अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि दीप शुभता का प्रतीक है और प्रत्येक शुभ कार्य एवं पूजा-पाठ में दीप प्रज्वलित किया जाता है। भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं ने हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा की ओर से प्रत्येक वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में इस वर्ष भी सहरसा में रक्तदान शिविर लगाया गया है। 

'एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा'

उन्होंने कहा कि एकत्रित रक्त जरूरतमंद मरीजों के उपचार में उपयोग किया जाएगा। शिविर को सफल बनाने में भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सोचित कुशवाहा, जिला मंत्री गुंजन कुमारी, छोटू प्रजापति, राधिका कुमारी, नगर अध्यक्ष विभूति सिंह परमार, सिमरी बख्तियारपुर नगर अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित युवा मोर्चा के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।


सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट