सहरसा वासियों को मिली बड़ी सौगात, 1.35 करोड़ की लागत से बना भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क जनता को समर्पित

सहरसा शहरवासियों, खासकर बच्चों के लिए विशेष सौगात के रूप में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने किया।

सहरसा : सहरसा शहरवासियों, खासकर बच्चों के लिए विशेष सौगात के रूप में 1.35 करोड़ रुपए की लागत से नवनिर्मित भामाशाह चिल्ड्रेन पार्क का भव्य उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद ने किया। पार्क के उद्घाटन से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अब बच्चों को खेलने-कूदने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस पार्क के निर्माण से शहर की सुंदरता में भी चार चांद लगेंगे। 

पार्क के उद्घाटन से शहरवासियों में खुशी का माहौल है

पार्क के उद्घाटन से शहरवासियों में खुशी का माहौल है। अब बच्चों को खेलने-कूदने और परिवार के साथ समय बिताने के लिए एक बेहतर स्थान उपलब्ध होगा। इस अवसर पर वार्ड पार्षद प्रतिनिधि चंदन सिंह ने बताया कि वार्ड पार्षद दीक्षा भारती के अथक प्रयासों के बाद पार्क का निर्माण कार्य पूरा हो सका और शहरवासियों को यह सौगात मिली। उन्होंने पार्क निर्माण में वार्ड पार्षद के प्रयासों को महत्वपूर्ण बताया।

चंदन सिंह ने मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद से मांग की कि शून्य से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए

वहीं, चंदन सिंह ने मंत्री डॉ. राम चन्द्र प्रसाद से मांग की कि शून्य से 10 वर्ष तक की आयु के बच्चों के लिए पार्क में प्रवेश पूरी तरह नि:शुल्क किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे भी पार्क की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। पार्क बच्चों के मनोरंजन, खेलकूद और शारीरिक विकास के साथ-साथ शहरवासियों के लिए बेहतर मनोरंजन स्थल साबित होगा।

सहरसा से विकास कुमार की रिपोर्ट