'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' भाजपा की विशाल पदयात्रा, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा हुए शामिल

बिहार के सीमांचल की सियासत में आज पूर्णिया से बड़ी तस्वीर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए

पूर्णिया: बिहार के सीमांचल की सियासत में आज पूर्णिया से बड़ी तस्वीर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ के नारे के साथ प्रमंडल स्तरीय विशाल पदयात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। पदयात्रा को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

4 नवंबर 2026 को पूर्णिया शहर में भारतीय जनता पार्टी की ओर से इस विशाल पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा की शुरुआत पूर्णिया जिला स्कूल मैदान से हुई।

इसके बाद यात्रा जेल चौक और आस्था मंदिर होते हुए शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र आर.एन. साह चौक तक पहुंची।इस कार्यक्रम में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, बिहार भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

इस पदयात्रा में पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज सहित सीमांचल के विभिन्न इलाकों से भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।भाजपा की ओर से इस पदयात्रा का उद्देश्य लोकतंत्र की रक्षा और अराजकता के खिलाफ जनजागरूकता फैलाना बताया गया पूर्णिया में आयोजित इस पदयात्रा के जरिए भाजपा ने सीमांचल में अपनी राजनीतिक सक्रियता और संगठनात्मक ताकत का प्रदर्शन किया

पूर्णिया से बिक्रम सिंह की रिपोर्ट