पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। पूर्णिया के मधुबनी थाना क्षेत्र के पूर्णिया कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर में रविवार को घरेलू विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि एक बैंक में कार्यरत पति राजकुमार ने अपनी सरकारी शिक्षिका पत्नी को कथित तौर पर गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मधुबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
घटना के बाद आरोपी पति राजकुमार के फरार होने की बात सामने आ रही है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के पीछे की वास्तविक वजह क्या है, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। क्या मामला घरेलू विवाद से जुड़ा है या इसके पीछे कोई और कारण है।इसका खुलासा पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
पूर्णिया से बिक्रम सिंह की रिपोर्ट