देश की राजनीति से बड़ी खबर है। खबर बिहार से भी ताल्लुक रखती है। दरअसल विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार को नरेंद्र मोदी कैबिनेट में मौका मिल सकता है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय कैबिनेट से दो मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है। इनमें केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का नाम प्रमुखता से सामने आ रहा है।
विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केंद्रीय कैबिनेट में बहुत जल्द फेरबदल हो सकते हैं लेकिन अभी तक इस संबंध में कोई स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है और न ही वैसे नाम सामने आए हैं] जिनको नरेंद्र मोदी कैबिनेट के फेर बदल में मौका मिल सकता है। लेकिन जो जानकारी छनकर के बाहर आ रही है, उसके अनुसार कई मंत्रियों को या तो मंत्रिमंडल से बाहर किया जा सकता है या फिर उनकी जिम्मेदारी बदली जा सकती है। इनमें शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम बताया जा रहा है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी से भारतीय जनता पार्टी में आने वाले राघव चड्ढा का भी नाम जोरों पर है। ऐसी अटकलें हैं कि राघव चड्ढा केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल हो सकते हैं। हालांकि इस संबंध में उनकी तरफ से अभी किसी भी तरह का बयान सामने नहीं आया है।
अब तक की जो खबर सामने आ रही है उसके अनुसार नितिन गडकरी, मनोहर लाल खट्टर के साथ एक दो अन्य केंद्रीय मंत्रियों के विभाग में बदलाव हो सकता है। इसके अलावा हरदीप पुरी के विभाग में भी बदलाव हो सकता है। पंजाब से किसी चेहरे को मौका मिल सकता है। वही महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे को लेकर के भी अटकलें बड़ी जोरों पर हैं। ऐसी खबरें सामने आ रही है कि श्रीकांत शिंदे को बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के केरल से ताल्लुक रखने वाले और सीनियर लीडर जॉर्ज कुरियन ने केंद्रीय मंत्रिमंडल से अपना इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद दिया था। कुरियन अल्पसंख्यक मामलों के साथ-साथ मत्स्य पालन डेयरी और डेयरी मंत्रालय में राज्य मंत्री थे।