ट्रक ने ऑटो में मारी जोरदार टक्कर, ऑटो चालक की मौत

बिहार के बिहटा से एक खबर है जहां तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो चला रहा ड्राईबर बुरी तरह से जख्मी हो गया।

बिहटा : बिहार के बिहटा से एक खबर है जहां तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया जिससे ऑटो चला रहा ड्राईबर बुरी तरह से जख्मी हो गया। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के आदित्य विजन के पास की है। वहीं घटना के सूचना मिलने के बाद बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आनन-फानन में ट्रक ड्राइवर को ईएसआईसी अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 

ऑटो चालक की पहचान मनोज सिंह के रूप में हुई है

आपको बता दें कि ऑटो चालक की पहचान बिक्रम प्रखंड के रानीतलाब थाना क्षेत्र के कटारी गांव निवासी 51 वर्षीय मनोज सिंह के रूप में हुई है। वहीं बिहटा थाना प्रभारी राज कुमार के द्वारा बताया गया कि ट्रक को कब्जे में लेकर के ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है। फिल्हाल पुलिस ट्रक ड्राइवर से पूछताछ कर रही है।

बिहटा से अभिराज की रिपोर्ट