राज्य में मौसम की चाल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। राज्य के अलग अलग हिस्सों में छिटपुट बारिश तो रही है लेकिन उष्ण गर्मी से जन जीवन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि अगले चार से पांच दिनों के दौरान राज्य के अनेक भागों के अधिकतम तापमान में 2- 4°C की गिरावट हो सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के शिवहर, पश्चिम-चंपारण एवं मधुबनी जिलों के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा दर्ज की गई। उत्तर-पश्चिम हिस्से के अनेक स्थानों में, मध्य भाग के कुछ स्थानों में जबकि शेष भाग के एक या दो स्थानों मे हल्के से मध्यम स्तर की वर्षा दर्ज की गई। जबकि राज्य के कैमूर, बक्सर, पटना, औरंगाबाद, शेखपुरा, पश्चिमी चंपारण के बाल्मिकीनगर , सीवान के जीरादेई एवं शेखपुरा जिले मे उष्ण लहर दर्ज किया गया। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.0°C भभुआ (कैमूर) में दर्ज किया गया। राज्य का अधिकतम तापमान 33.7 – 43.0°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं दर्ज की गई। वहीं सबसे कम तापमान 22.6°C वाल्मीकि नगर (पश्चिमी चंपारण) में दर्ज किया गया। राज्य का न्यूनतम तापमान 22.6 – 31.3°C के बीच रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में 1-3°C की गिरावट दर्ज की गई।
विभाग द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार राज्य के शिवहर में 112.4, बगहा में 95.0, हरलाखी में 68.0, रीगा में 60.2, बासोपट्टी में 55.4, बाबूबरही में 51.6, राजनगर में 50.0, सोनबरसा में 49.0, अंधराठाडी में 48.4, मधवापुर में 46.4, मधुबन में 44.2, जयनगर में 42.0, बाल्मिकीनगर में 40.2, बंजरिया में 40.0, खुटौना में 36.4, ढाका में 35.8, मोतिहारी में 35.0, सरायगढ भपटियाही में 34.4, बेनीपुर में 32.6, चिरैया में 30.8, पताही में 28.6, जहानाबाद में 26.4, और अरेराज में 24.4 मिमी बारिश दर्ज की गयी। अगले 3–4 दिनों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के न्यूनतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है।