राजधानी में पुलिस ने अजीबोगरीब वाहन चोर को पकडा है। इनमें एक चोर ने ट्रैक्टर और ट्रॉली की ही चोरी कर ली थी, जबकि एक अन्य व्यक्ति चोरी की हुई बाइक पर तीन माह से घूम रहा था। अब पुलिस इनके नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार जिले के पालीगंज अनुमंडल के सिगोरी थाना की पुलिस ने ट्रैक्टर ट्रॉली चोरी मामले में कार्रवाई करते हुए एक चोर को गिरफ्तार किया है साथ ही चोर के निशानदेही पर पुलिस ने ट्रैक्टर और ट्राली को जहानाबाद जिले के घोसी थाना क्षेत्र से बरामद किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार चोर से पुलिस पूछताछ कर रही है और इसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
प्राप्त खबर के अनुसार बीते 16 अगस्त की रात्रि में सिगोरी थानाक्षेत्र पसौरा गांव से एक ट्रैक्टर और ट्रॉली की चोरी हुई थी। जिसके बाद ट्रैक्टर मालिक के द्वारा अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू की गई। जिसके बाद अंतर जिला चोर गिरोह का पता चला। पता चलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बीते रात्रि एक चोर विपिन को गिरफ्तार किया। जिसके निशानदेही पर चोरी के ट्रैक्टर ट्रेलर को जहानाबाद जिले से बरामद किया गया है।
वही दूसरा मामला बुधवार का है, जहां सिगोरी थाने की पुलिस द्वारा बाजार में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया था। इसी दौरान पुलिस ने एक बाइक को रोक उसकी तलाशी लेनी शुरू की। लेकिन बाइक सवार युवक के पास कोई दस्तावेज नहीं था। जांच में यह सामने आया कि बाइक चोरी का है और बाइक सवार इस बाइक को खरीदकर पिछले तीन महीने से चोरी छिपे चल रहा था। फिलहाल पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है और बाइक सवार युवक से पूछताछ कर रही है।
इधर पूरे मामले पर थाना प्रभारी तनेस पायल ने बताया कि बीते दिनों थाना क्षेत्र के पसौड़ा गांव से एक ट्रैक्टर और ट्राली की चोरी हुई थी। जिसमें ट्रैक्टर मालिक के द्वारा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। उसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोर को गिरफ्तार किया है, साथ ही चोरी का ट्रैक्टर और ट्रॉली को जहानाबाद से बरामद कर लिया है। जबकि एक चोरी के बाइक के साथ खरीदार को गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल दोनों मामले में पुलिस पूरे गिरोह का पता लग रही है।
बिहटा से मयंक की रिपोर्ट