दीपावली की खरीदारी को लेकर के वाहन के अधिक दबाओ के कारण बिहटा में लगा भीषण जाम

दिवाली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी बीच मंगलवार को बिहटा में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।

बिहटा : दिवाली पर्व नजदीक आते ही बाजारों में खरीदारी को लेकर लोगों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसी बीच मंगलवार को बिहटा में वाहनों का अत्यधिक दबाव होने के कारण सुबह से ही भीषण जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई और देर रात तक तक जाम का समस्या बना रहा कन्हौली बाजार से लेकर बिहटा-श्रीरामपुर मुख्य सड़क तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सड़क पर बड़ी बड़ी ट्रक ऑटो, कार और अन्य छोटे-बड़े वाहन घंटों रेंगते नजर आए।

जाम में कई महत्पूर्ण वाहन भी फंसे रहे जैसे एंबुलेंस, स्कूल वाहन गैस वाहन जैसे तमाम गरिया जाम में फंसी रही

वहीं जाम में कई महत्पूर्ण वाहन भी फंसे रहे जैसे एंबुलेंस, स्कूल वाहन गैस वाहन जैसे तमाम गरिया जाम में फंसी रही। आलम यह रहा कि लोगो को 5 मिनट की दूरी तय करने में घंटों लग गए। वही जाम में फंसे लोग काफी देर तक अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए जूझते रहे। खासकर बाजार की ओर जाने वाले रास्तों पर वाहनों का दबाव अधिक होने से स्थिति और भी गंभीर हो गई।

स्थानीय लोगों ने कहा- दिवाली के दौरान बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता है

वहीं, जाम की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस सक्रिय हुई और सड़क पर उतरकर यातायात व्यवस्था संभालने में जुट गई। पुलिसकर्मियों ने काफी मशक्कत करते हुए वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाया और जाम हटाने का प्रयास किया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात व्यवस्था में सुधार हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि दिवाली के दौरान बाजारों में भीड़ और वाहनों का दबाव लगातार बढ़ता है। ऐसे में प्रशासन को प्रमुख चौक-चौराहों और बाजारों में अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस की तैनाती करनी चाहिए, ताकि पर्व के दौरान लोगों को जाम की समस्या से राहत मिल सके।

बिहटा से मयंक सिंह की रिपोर्ट