राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगडी, जांच के लिए आइजीआइएमएस लाये गये

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
Updated at : Jul 17, 2026, 6:55:00 PM

राजधानी से बडी खबर है। मिली जानकारी के अनुसार राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की तबियत बिगड गयी है। उन्हें इलाज के लिए आइजीआइएमस लाया गया है। जहां डॉक्टर उनकी जांच में लगे हुए हैं। मिली खबर के अनुसार राजद सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। जिसके बाद उन्हें राजधानी स्थित आईजीआईएमएस यानी इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में लाया गया। बताया जा रहा है कि अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी महसूस होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जांच करने की सलाह दी थी। जिसके बाद उन्हें आईजीएमएस लाया गया। 

वही मिली जानकारी के अनुसार लालू प्रसाद यादव के साथ उनकी पत्नी और पूर्व सीएम राबड़ी देवी और बड़े बेटे तेज प्रताप यादव भी थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लालू प्रसाद यादव को चक्कर आ रहा था। जिसके बाद से उन्हें इलाज के लिए यहां लाया गया। बता दें कि लालू प्रसाद यादव रुटीन चेकअप के लिए दो माह पहले ही सिंगापुर गए हुए थे। तब दिल्ली की अदालत ने उन्हें विदेशी यात्रा की अनुमति दी थी। जिसके बाद से वह सिंगापुर गए हुए थे।

खबर अपडेट हो रही है...