पटना में NEET छात्रा के सुसाइड से हड़कंप, हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटका मिला शव, रिश्तेदार का बड़ा खुलासा

बिहार की राजधानी पटना में एक और NEET छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। 17 वर्षीय NEET छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 02, 2026, 12:32:00 PM

बिहार की राजधानी पटना में एक और NEET छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। मंगलवार को राधे कृष्णा हॉस्टल में उसकी बॉडी फंदे से लटकी मिली। 17 वर्षीय NEET छात्रा ने कथित तौर पर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव हॉस्टल के कमरे से मिलने के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  

पटना के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र सचिवालय कॉलोनी रोड नंबर 2 स्थित राधे कृष्ण हॉस्टल में NEET छात्रा ने सुसाइड कर लिया है। NEET की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा का शव फंदे से लटका मिला। मृतका समस्तीपुर की रहने वाली थी और वर्ष 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रही थी।

घटना के बाद हॉस्टल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल है. सूचना मिलते ही पत्रकार नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. मृतका की पहचान समस्तीपुर जिले की रहने वाली छात्रा के रूप में हुई है. वह 2024 से पटना में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही थी और राधे कृष्णा हॉस्टल में रह रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है। 

छात्रावास संचालिका आभा सिंह ने बताया कि सोमवार की रात छात्रा ने सामान्य रूप से भोजन किया था और उसके बाद अपने कमरे में चली गई थी। किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह इतना बड़ा कदम उठा सकती है। उनके अनुसार छात्रा स्वभाव से काफी शांत और कम बोलने वाली थी। हाल ही में वह अपने घर से वापस पटना लौटी थी। पाठ्यक्रम समाप्त होने के बाद वह कुछ समय के लिए अपने गांव गई थी और लगभग दस दिन पहले ही वापस छात्रावास आई थी।

वहीं घटना से पहले छात्रा ने अपने एक मित्र से फोन पर बातचीत की थी। बताया जा रहा है कि बातचीत के दौरान वह काफी भावुक थी और रो रही थी। मित्र ने उसे समझाने का प्रयास किया और किसी भी प्रकार का गलत कदम न उठाने की सलाह दी। साथ ही उसे अपने माता-पिता के पास जाने की बात भी कही। इस पर छात्रा ने कथित रूप से कहा कि उसके माता-पिता भी उससे बात नहीं करते हैं। इस बातचीत के बाद से उसके मानसिक तनाव को लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे हैं। वहीं एक रिश्तेदार के अनुसार कोई लड़का उनको परेशान कर रहा था। छात्रावास में रहने वाली अन्य छात्राओं ने भी बताया कि वह पिछले कुछ दिनों से परेशान दिखाई दे रही थी।