पटना में सात फल एवं सब्जी दुकानों की जांच, केला, सेब, अनार, लाल और सफेद आलू के नमूने लिए गए

पटना। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई द्वारा पटना के विभिन्न क्षेत्रों में सात खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की गई। आयकर गोलंबर, बोरिंग रोड चौराहा और कदमकुआँ क्षेत्र में की गई इस जाँच के दौरान फल एवं सब्जियों के नमूने लिए गए।

पटना। स्वास्थ्य विभाग की खाद्य संरक्षा इकाई द्वारा पटना के विभिन्न क्षेत्रों में सात खाद्य प्रतिष्ठानों की जाँच की गई। आयकर गोलंबर, बोरिंग रोड चौराहा और कदमकुआँ क्षेत्र में की गई इस जाँच के दौरान फल एवं सब्जियों के नमूने लिए गए तथा प्रतिष्ठानों की खाद्य अनुज्ञप्ति की स्थिति की पड़ताल की गई। जाँच में पाँच प्रतिष्ठानों में अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई। दो अन्य विक्रेताओं को वैध फूड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया।

आयकर गोलंबर स्थित जगदंबा फल दुकान से केले का नमूना लिया गया। बोरिंग रोड चौराहा स्थित फिरोज फ्रूट शॉप से सेब तथा बोरिंग रोड चौराहा स्थित दिलीप फ्रूट बास्केट से केला का नमूना लिया गया और लिये गये नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। इन तीनों प्रतिष्ठानों में खाद्य अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई।

इसी क्रम में आयकर गोलंबर स्थित माँ अंबिका फ्रूट्स शॉप, दुकान संख्या 03 से सेब और आयकर चौराहा स्थित गुप्ता जी फल दुकान, दुकान संख्या 06 से शरीफा का नमूना लिया गया और जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया। इन दोनों प्रतिष्ठानों में भी अनुज्ञप्ति नहीं पाई गई।

कदमकुआँ क्षेत्र में रामजी साव की दुकान संख्या 114 से लाल एवं सफेद आलू के नमूने लिए गए और विक्रेता को वैध फूड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। वहीं, तुमनी देवी की दुकान संख्या 67 से सेब का नमूना लिया गया तथा 14 दिनों के भीतर वैध फूड लाइसेंस प्राप्त करने का निर्देश दिया गया। इन दुकानों से लिये गये नमूनों को भी जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला भेजा गया है।

जाँच के दौरान खाद्य प्रतिष्ठानों में आवश्यक अनुज्ञप्ति की उपलब्धता और खाद्य कारोबार से जुड़े नियमों के अनुपालन पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्रवाई के तहत फल एवं सब्जियों के नमूने लेने के साथ ही संबंधित विक्रेताओं को वैध खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के निर्देश दिए गए।

फल एवं सब्जी दुकानों की जाँच और खाद्य अनुज्ञप्ति प्राप्त करने के निर्देश उपभोक्ताओं तक सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। ऐसी जाँच से खाद्य कारोबारियों में नियमों के प्रति जागरूकता और जवाबदेही बढ़ती है तथा खाद्य सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलती है। जनस्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य प्रतिष्ठानों में मानकों का पालन सुनिश्चित कराना विभाग की प्राथमिकता है।