बिहार की राजधानी पटना में प्रापर्टी डीलर का मर्डर हो गया है। फुलवारी शरीफ में प्रॉपर्टी डीलर गोलू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोलू यादव को चार गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि गोलू यादव घटना से पहले अपने कुछ दोस्तों के साथ शराब पार्टी में शामिल था। इसके बाद उसे गोली मार दी गई। परिजनों ने गोलू यादव के साथ मौजूद दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
घटना फुलवारी शरीफ के करोड़ीचक इलाके की है। करौड़ीचक गांव में देर रात वारदात हुई है। बताया जा रहा है कि चार-पांच युवक बैठकर शराब पार्टी कर रहे थे। विवाद के बाद गोलू को ताबड़तोड़ चार गोलियां मारी गई। गोली लगने से मौके पर ही उसकी मौत हो गई वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं, ताकि हत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। सिटी एसपी संकेत कुमार भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी में पुलिस जुटी है।
परिजनों ने गोलू यादव के साथ मौजूद दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के आरोप के बाद गोलू यादव के दोस्तों से जुड़े एंगल पर भी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल करोड़ीचक इलाके में पुलिस जांच जारी है।