पटना में मर्डर, दुकानदार की गोली मारकर हत्या

राजधानी पटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दीघा थाना अंतर्गत गेट नंबर 95 के पास बास कोटि के नज़दीक गोली लगाने से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिल रही है।

राजधानी पटना में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। दीघा थाना अंतर्गत गेट नंबर 95 के पास बास कोटि के नज़दीक  गोली लगाने से एक व्यक्ति की मृत्यु की सूचना मिल रही है। फुटपाथ पर गैस चूल्हा रिपेयरिंग का दुकान चलाने वाले सुरेंद्र राम को बाइक सवार अज्ञात अपराधियों द्वारा गोली मारी गई, जिसमें घायल को स्थानीय लोगों और दीघा थाना पुलिस द्वारा अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने इलाज के क्रम में उसे मृत घोषित कर दिया है।। 

फिलहाल इस मामले में पुलिस घटना स्थल पर FSL टीम को साक्ष्य इकट्ठा करने के लिए बुलाई है। वहीं सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि पुरानी किसी रंजिश में इस घटना को अज्ञात अपराधियों द्वारा अंजाम दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए पुलिस भेजने की करवाई में जुटी है।