बिहार की राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है। पटना जंक्शन के नजदीक स्थित मशहूर चांदनी मार्केट में भीषण आग लग गई है। आग लगने की सूचना मिलते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। फ़िलहाल राहत कार्य जारी है। बता दें कि बिजली उपकरण के लिए चांदनी मार्केट राजधानी की सबसे बड़ी मार्किट है।
दरअसल चांदनी मार्केट में शुक्रवार को आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. चांदनी मार्केट पटना का प्रमुख बिजली और लाइटिंग सामान का बाजार है, जहां कई दुकानों में अलग-अलग तरह की लाइट्स और इलेक्ट्रिकल सामान मिलते हैं। आग की चपेट में बिजली और लाइटिंग सामान की कई दुकानें आ गई हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, आग मार्केट के एक गोदाम में लगी, जहां इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स रखे हुए थे। थर्ड फ्लोर के ऊपर करकट का स्ट्रक्चर बनाकर गोदाम तैयार किया गया था। इसी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं और दूर तक दिखाई देने लगीं।
दमकल की गाड़ियों के पहुंचने के बाद आग पर काबू पाने का काम शुरू है। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है। हालांकि, मार्केट की गली संकरी होने के कारण दमकल कर्मियों को आग बुझाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आग से कितना नुकसान हुआ है, इसकी अभी जानकारी सामने नहीं आई है। फ़िलहाल दमकल कर्मी आग पर पूरी तरह काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं।