राजधानी में बडा हादसा, गंगा नदी में छह लोग डूबे, एक का शव बरामद, बचाव कार्य जारी

राजधानी से बडी खबर है। यहां बख्तियारपुर इलाके में गंगा नदी में छह लोगों के डूबने की खबर है। हादसा कर्मा पूजा के दौरान हुआ। अब तक की जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

पटना: राजधानी से बडी खबर है। यहां बख्तियारपुर इलाके में गंगा नदी में छह लोगों के डूबने की खबर है। हादसा कर्मा पूजा के दौरान हुआ। अब तक की जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है, जबकि तीन लोगों को बचाये जाने की सूचना है। दो अब तक लापता बताये जा रहे हैं। मौके पर राहत व बचाव कार्य जारी है।

मिली खबर के अनुसार राजधानी से सटे बख्तियारपुर इलाके में कर्मा पूजा के की प्रतिमा विसर्जन के दौरान देदौर गांव में बडा हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में बने गहरे गड्ढे में छह लोग डूब गये। घटना की खबर सामने आते ही मौके पर हडकंप मच गया और देखते ही देखते लोगों की भीड एकत्र हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य के लिए आगे आये। इस दौरान तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। 

बताया जा रहा है कि प्रतिमा के विसर्जन के दौरान लोगों को गहराई का अंदाजा नहीं मिल सका, जिसके कारण यह घटना घटी। घटना के बाद मची अफरातफरी के दौरान लोगों ने तत्काल पहल की और राहत व बचाव कार्य में जुट गये। इस दौरान तीन लोगों को बचाये जाने की सूचना है। वहीं खबर है कि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है। जबकि दो अन्य अभी लापता बताये जा रहे हैं। 

वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। लापता लोगों के रेस्क्यू के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रशासनिक स्तर पर पूरे स्थिति पर नजर रखी जा रही है।