'खान सर की बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता' युवती बोली-फैजल खान मुझे मरवा देंगे, पुलिस से शिकायत, लड़की लापता

खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना में एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसे खान सर के बारे में बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता है।

रौशन आनंद सर से कोचिंग विवाद में फिलहाल जमानत पर बाहर खान सर की मुश्किलें फिर बढ़ती दिख रही है। खान ग्लोबल स्टडीज के डायरेक्टर और शिक्षक फैजल खान उर्फ खान सर पर पटना में एक युवती ने गंभीर आरोप लगाया है। युवती का आरोप है कि उसे खान सर के बारे में बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता है। ये बात वो भी जानते हैं और इसी का मुझे डर है। युवती का यहां तक कहना है कि खान सर उसे कभी भी मरवा सकते हैं। उन्होंने पटना पुलिस से शिकायत की है और सुरक्षा की गुहार लगाई है। 

खान सर पर गंभीर आरोप लगाते हुए युवती ने पटना के पीरबहोर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। अपने आवेदन में युवती ने बताया है कि खान सर के बारे में बहुत सी गुप्त चीजें मुझे पता है। इसी वजह से उसे अपनी जान का खतरा है। मेरी जान को उनसे खतरा है। कभी भी मेरी हत्या कराई जा सकती है।

वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती के किसी रिश्तेदार की ओर से शिकायत मिली है, आवेदन देने वाली युवती अब तक थाने नहीं पहुंची है। पुलिस का युवती से संपर्क भी नहीं हो सका है। युवती उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। फिलहाल वह पटना के गांधी चौक इलाके में रह रही है। पुलिस युवती की तलाश कर रही है।

पुलिस को दिए आवेदन में युवती ने बताया है कि मैं यूपी की रहने वाली हूं। अभी पटना में रहती हूं। मैं अगस्त 2016 में पटना पढ़ने आई थी। उस समय यूपी के देवरिया स्थित पाल्पारानी में फैजल खान उर्फ खान सर से पढ़ती थी। मुझे फैजल खान के बारे में बहुत-सी गोपनीय जानकारी है। यह बात फैजल खान को भी पता है। ऐसे में मेरी जान को खतरा है, क्योंकि वह मुझे दिसंबर 2014 से ही परेशान करता आ रहा है। आजकल भी धमकी देते हुए कहता है कि अगर कोई भी गोपनीय बात बाहर निकाली तो तुम्हें जान से मरवा देंगे। आपसे से प्रार्थना है कि उपरोक्त बातों की सच्चाई की जांच कर फैजल खान से मेरी जान की सुरक्षा करने की कृपा की जाए।

वहीं इस मामले पर पीरबहोर थाने के SHO राज कुमार सिंह का कहना है कि युवती की ओर से दिया गया आवेदन सही है। हालांकि, आवेदन करने वाली युवती अभी तक थाने नहीं आई है। पुलिस ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल नंबर बंद है। आवेदन में दिया गया पता भी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के अनुसार, युवती से संपर्क होने के बाद ही शिकायत में लगाए गए आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

इस मामले को लेकर खान सर की टीम ने आरोप को झूठा बताया है और कहा है कि हर तरफ से खान सर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। जिस आवेदन की बात की जा रही है, वह आवेदन कहां दिया गया है और क्यों दिया गया है, इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है।