गांधी-शास्त्री जयंती पर 'जस्टिस फॉर सोसायटी' का सम्मान समारोह, कई प्रतिभागियों को किया गया सम्मानित

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जस्टिस फॉर सोसायटी के प्रशासनिक कार्यालय में 12वां वार्षिक सेमिनार, मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर जस्टिस फॉर सोसायटी के प्रशासनिक कार्यालय में 12वां वार्षिक सेमिनार, मेडल, प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान निबंध प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। सम्मान पाने वालों में आयुष राज, तंजीलिया आशिफ, साक्षी कुमारी, कवियांजली मिश्रा, यशना विलियम्स, जैन जिडान, देवाशीष कुमार, आदिति राज, अभिषेक राज, दीपंकर, सुमन कुमार और विद्या रानी शामिल रहे।

कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता आशुतोष कुमार ने किया। मौके पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अधिवक्ता संतोष कुमार, पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता समीर कुमार सिन्हा और संस्था के संस्थापक अधिवक्ता प्रकाश रंजन समेत कई लोग मौजूद रहे।

समारोह में वक्ताओं ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों और आदर्शों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं से उनके सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम में विधिक जागरूकता पर भी जोर दिया गया। वक्ताओं ने बताया कि समाज के गरीब और जरूरतमंद लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से नि:शुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जाती है।

संस्था के चेयरमैन प्रकाश रंजन ने कहा कि आज भी लोग महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को देश के प्रेरणास्रोत के रूप में देखते हैं और उनके बताए मार्ग पर चलने की कोशिश कर रहे हैं।

समारोह के अंत में उपस्थित प्रतिभागियों और अतिथियों ने दोनों महान नेताओं के विचारों को समाज में आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।