CM के प्रधान सचिव से हटे दीपक कुमार, नई भूमिका में दिखेंगे

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और सबसे ताकतवर माने जाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी दीपक कुमार को सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है।

पटना : पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सबसे करीबी और सबसे ताकतवर माने जाने वाले भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी दीपक कुमार को सीएम के प्रधान सचिव के पद से हटा दिया गया है। सरकार ने उन्हें बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया है, यह पद कैबिनेट मंत्री के दर्जे का होता है। रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार की नौकरशाही में बड़ा फेरबदल हुआ है। 

दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं

आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी दीपक कुमार बिहार के मुख्य सचिव भी रह चुके हैं और लंबे समय तक नीतीश कुमार के प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। उन्हें नीतीश कुमार का करीबी अधिकारी माना जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री सचिवालय में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस बदलाव को मुख्यमंत्री सचिवालय में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल के तौर पर देखा जा रहा है।