बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानि सोमवार को राजधानी पटना में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुए। इसके बाद पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में पुनर्विकास परियोजना के तहत नवनिर्मित अस्पताल भवन के टावर-3 का उद्घाटन करेंगे। वहीं, दोपहर में आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यक्रम और शाम में मंत्रिपरिषद की बैठक में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी मंत्रिपरिषद की बैठक के बाद खुद मीडिया को संबोधित करेंगे। इसके लिए सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, आज अपराह्न 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक होगी। इसके बाद शाम 4:30 बजे मुख्य सचिवालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री संवाददाताओं को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि कैबिनेट की बैठक के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी खुद फैसलों की जानकारी मीडिया को देंगे।
लोहिया उद्यान में राजकीय समारोह में हुए शामिल
मुख्यमंत्री के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 11 बजे वे लोक सेवक आवास से लोहिया नगर स्थित लोहिया उद्यान के लिए रवाना हुए। सुबह 11:15 बजे डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में भाग लिया।
PMCH के नवनिर्मित टावर-3 का करेंगे उद्घाटन
राजकीय समारोह के बाद मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए प्रस्थान किया। सुबह 11:40 बजे वे PMCH पुनर्विकास परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत नवनिर्मित अस्पताल भवन के टावर-3 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होंगे। PMCH के पुनर्विकास के तहत अस्पताल परिसर में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार की दिशा में कार्य किया जा रहा है। टावर-3 का उद्घाटन इसी परियोजना का हिस्सा है।
आपदा प्रबंधन विभाग के कार्यक्रम में लेंगे भाग
PMCH में उद्घाटन कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:20 बजे लोक सेवक आवास के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:30 बजे आवास पहुंचकर आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित जीआर वितरण (GR Distribution) कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4 बजे होगी मंत्रिपरिषद की बैठक
मुख्यमंत्री के दिनभर के कार्यक्रमों में मंत्रिपरिषद की बैठक भी शामिल है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, शाम 4 बजे मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में कैबिनेट की बैठक आयोजित होगी, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भाग लेंगे। बाढ़ पीड़ितों से लेकर रोजगार तक के मुद्दों पर निगाहें टिकी है।
बाढ़ पीड़ित परिवारों को राहत देने के संभावित फैसलों पर नजर रहेगी। रोजी-रोजगार और सरकारी नियुक्तियों से जुड़े प्रस्तावों पर भी रहेंगी उम्मीदें। इस प्रकार मुख्यमंत्री का सोमवार का कार्यक्रम राजकीय समारोह, स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी परियोजना, आपदा प्रबंधन और प्रशासनिक बैठकों पर केंद्रित रहेगा।
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
सुबह 11:00 बजे: लोक सेवक आवास से लोहिया उद्यान, लोहिया नगर, पटना के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:15 बजे: लोहिया उद्यान में डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर आयोजित राजकीय समारोह में भागीदारी।
सुबह 11:30 बजे: पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के लिए प्रस्थान।
सुबह 11:40 बजे: PMCH में पुनर्विकास परियोजना के अंतर्गत चरण-1 के नवनिर्मित अस्पताल भवन के टावर-3 के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल।
दोपहर 12:20 बजे: कार्यक्रम स्थल से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।
दोपहर 12:30 बजे: लोक सेवक आवास पहुंचेंगे और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आयोजित GR Distribution कार्यक्रम में भाग लेंगे।
शाम 4:00 बजे: मुख्य सचिवालय स्थित मंत्रिमंडल कक्ष में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।