CM सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास को देंगे रफ्तार

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में विभिन्न सरकारी एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

पटना, (गुरुवार): बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज पटना और मुजफ्फरपुर में विभिन्न सरकारी एवं विकासात्मक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इस दौरान वे किसानों के लिए जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, मुजफ्फरपुर में औद्योगिक विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

पटना में किसान जागरूकता वाहन को दिखाई हरी झंडी

मुख्यमंत्री सुबह 10:55 बजे लोक सेवक आवास से मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद भवन के लिए रवाना हुए। सुबह 11 बजे वे रबी महाभियान-2026 के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान से संबंधित एलईडी युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मुजफ्फरपुर में विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

मुख्यमंत्री सुबह 11:10 बजे संवाद भवन से पटना स्टेट हैंगर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:45 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचने के बाद वे मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क जाएंगे।

सुबह 11:50 बजे आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विभिन्न विकास परियोजनाओं से जुड़े कार्यों में शामिल होंगे। इस दौरान वे पथ और स्मार्ट लॉजिस्टिक्स कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। साथ ही पीपीपी मॉडल पर विकसित होने वाले पार्क की आधारशिला रखेंगे। इसके अतिरिक्त भूमि आवंटन पत्र का वितरण किया जाएगा और फुटवियर डिजाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI) के साथ समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर का कार्यक्रम भी आयोजित होगा।

दोपहर 1:30 बजे लौटेंगे पटना

मुजफ्फरपुर में कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:50 बजे हेलिपैड के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, दोपहर 1:25 बजे पटना स्टेट हैंगर पहुंचेंगे और 1:30 बजे लोक सेवक आवास लौटेंगे।

शाम को बापू टावर में कार्यक्रम

मुख्यमंत्री शाम 5:50 बजे लोक सेवक आवास से गर्दनीबाग स्थित बापू टावर के लिए रवाना होंगे। शाम 6 बजे बापू टावर पहुंचकर निर्धारित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद शाम 6:30 बजे बापू टावर से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान करेंगे और शाम 6:40 बजे आवास पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का आज का कार्यक्रम कृषि जागरूकता, औद्योगिक विकास और बुनियादी ढांचे से जुड़ी परियोजनाओं पर केंद्रित रहेगा।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का दैनिक कार्यक्रम

दिनांक 15.10.2026 (गुरुवार)

10:55 बजे पूर्वाह्न-लोक सेवक आवास से संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

11:00 बजे पूर्वाह्न-संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना आगमन एवं रबी महाभियान-2026 अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों एवं कृषि जन कल्याण चौपाल-सह-खेत बचाओ अभियान से संबंधित LED युक्त किसान जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के कार्यक्रम में भाग लेना।

स्थान: संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना।

11:10 बजे पूर्वाह्न —संवाद, मुख्यमंत्री सचिवालय, पटना से स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

11:15 बजे पूर्वाह्न —स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान।

मार्ग: हेलीकॉप्टर द्वारा।

11:45 बजे पूर्वाह्न—मुजफ्फरपुर आगमन एवं मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क, मुजफ्फरपुर पार्क के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

11:50 बजे पूर्वाह्न—मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क, मुजफ्फरपुर आगमन एवं पथ का उद्घाटन, पार्क (पीपीपी) की आधारशिला, स्मार्ट लॉजिस्टिक्स कॉमन फैसिलिटी सेंटर का उद्घाटन एवं भूमि आवंटन पत्र का वितरण तथा एफडीडीआई (FDDI) के साथ समझौते (MoU) पर हस्ताक्षर कार्यक्रम में भाग लेना।

स्थान: मेगा लेदर, फुटवियर एंड एक्सेसरीज पार्क, मुजफ्फरपुर।

12:50 बजे अपराह्न —कार्यक्रम स्थल से हेलिपैड, मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

12:55 बजे अपराह्न —हेलिपैड, मुजफ्फरपुर पर आगमन एवं स्टेट हैंगर, पटना के लिए प्रस्थान।

मार्ग: हेलीकॉप्टर द्वारा।

01:25 बजे अपराह्न —स्टेट हैंगर, पटना आगमन एवं लोक सेवक आवास, पटना के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

01:30 बजे अपराह्न —लोक सेवक आवास, आगमन।

05:50 बजे अपराह्न —लोक सेवक आवास से बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

06:00 बजे अपराह्न —बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना आगमन एवं कार्यक्रम में भाग लेना।

स्थान: बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना।

06:30 बजे अपराह्न —बापू टावर, गर्दनीबाग, पटना से लोक सेवक आवास के लिए प्रस्थान।

मार्ग: सड़क मार्ग द्वारा।

06:40 बजे अपराह्न—लोक सेवक आवास आगमन।