बिहार सरकार ने एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सीनियर आईएएस ऑफिसरों का तबादला किया है। शुक्रवार को सम्राट सरकार ने 6 वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया है। इसको लेकर सामान्य प्रशासन विभाग ने अधिसूचना जारी की है।
इस फेरबदल में नवादा और कैमूर की उप विकास आयुक्त (डीडीसी) समेत कई विभागों के निदेशक और सचिव बदले गए हैं। इस सूची में कुछ ऐसे अधिकारी भी हैं, जिन्हें हाल ही में एक पद से हटाया गया था और अब नई जिम्मेदारी दी गई है।
पशुपालन विभाग के निदेशक 2011 बैच के IAS अधिकारी उज्ज्वल कुमार सिंह को ग्रामीण विकास विभाग में विशेष सचिव के पद पर भेजा गया है। सीवान के पूर्व जिलाधिकारी और 2017 बैच के IAS अधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय अब सूचना एवं जनसंपर्क विभाग में अपर सचिव के तौर पर काम करेंगे। उनकी नई जिम्मेदारी सीधे तौर पर सरकार की सूचना और जनसंपर्क व्यवस्था से जुड़ी होगी।
2018 बैच के IAS अधिकारी नितिन कुमार सिंह को माध्यमिक शिक्षा निदेशक बनाया गया है। वे भी अभी नई पोस्टिंग की प्रतीक्षा कर रहे थे। सरकार ने अब उन्हें माध्यमिक शिक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी दी है। उनकी नई पोस्टिंग शिक्षा विभाग में हुई है।
कैमूर की DDC दिव्या शक्ति को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। 2022 बैच की IAS अधिकारी अब उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग में आयुक्त के पद पर काम करेंगी। दिव्या शक्ति पहले पटना में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। अब उनकी नई पोस्टिंग राज्य मुख्यालय से जुड़े महत्वपूर्ण विभाग में हुई है।
बिहार में 6 IAS अफसरों का ट्रांसफर
उज्जवल कुमार सिंह को निदेशक पशुपालन के पद से हटाकर विशेष सचिव, ग्रामीण विकास विभाग बनाया गया।
श्रीकान्त शास्त्री को निदेशक, पशुपालन, बिहार के पद पर नई पोस्टिंग दी गई।
विवेक रंजन मैत्रेय को अपर सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली।
नितिन कुमार सिंह को निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, बिहार के पद पर पदस्थापित किया गया।
नीलिमा साहू को DDC-सह-मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद नवादा से हटाकर संयुक्त सचिव, स्वास्थ्य विभाग बनाया गया।
दिव्या शक्ति को सामान्य प्रशासन विभाग में योगदान के निर्देश के बाद आयुक्त, उत्पाद के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई।