प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशा कर हंगामा करने लगा युवक, सुरक्षाकर्मी के साथ भी की धक्का-मुक्की

नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

नालंदा : नालंदा के रहुई थाना क्षेत्र के निजाय गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान नशे में हंगामा करने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रहुई थाना पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो दशहरा पूर्णिमा के दिन का बताया जा रहा है। उस दिन गांव में प्रतिमा विसर्जन के दौरान मेला लगा हुआ था। इसी बीच एक युवक कथित तौर पर नशे की हालत में हंगामा करने लगा। 

मेले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो वे नशेड़ी को पकड़ने पहुंचे

मेले में ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को जब इसकी भनक लगी तो वे नशेड़ी को पकड़ने पहुंचे। इस दौरान युवक और सुरक्षाकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की और उठापटक भी हुई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने युवक की पिटाई कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची रहुई थाना पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। हालांकि, स्वराज पोस्ट इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

नालंदा से मिथुन कुमार की रिपोर्ट