राज्य के मुजफ्फरपुर जिले से सनसनीखेज खबर है। यहां एक कांवडिया की गोली मारकर हत्या कर देने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि मृतक बाबा गरीब नाथ धाम जा रहा था। इसी दौरान दो अज्ञात बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार होगा।
मिली खबर के अनुसार जिले के पारु थाना क्षेत्र की गोसाई टोला निवासी रविंद्र सिंह का पुत्र गोलू कुमार कांवड लेकर बाबा गरीब नाथ धाम में जल चढ़ाने के लिए निकला हुआ था। गोलू अभी गोसाई टोला के पास ही पहुंचा था कि बाइक पर सवार होकर के आए दो अज्ञात अपराधियों ने गोलू को निशाना बनाया और गोली चला दी। गोली लगने के बाद गोलू मौके पर गिर पड़ा। उसके बाद अपराधी वहां से फरार हो गए। इधर सरेआम घटी घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर हालत में घायल गोलू को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस प्रशासन के अनुसार शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि किसी बात को लेकर के सुबह में ही गोलू का विवाद हुआ था। इसके बाद धमकी दी गई थी। विवाद के बाद गोलू जल लेकर बाबा गरीब नाथ धाम जा रहा था, तभी वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।