वाटर पार्क निर्माण पर घमासान, किसानों का सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

मोतिहारी में पिपराकोठी वाटर पार्क निर्माण का मामला गर्म हो गया है। आंदोलन कर रहे किसान सरकार और सत्ताधारी दल के नेता के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की।

एक तरफ मोतिहारी में किसानों के लिए किसान मेले का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शामिल होने वाले हैं। तो दूसरी तरफ एक बार फिर से पिपराकोठी वाटर पार्क निर्माण का मामला गर्म हो गया है और जिन किसानों की जमीन की जमाबंदी को रद्द कर सरकार वाटर पार्क का निर्माण करा रही है। उसी जमीन के मालिक जो किसान है, उन लोगों के द्वारा कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। जिसमे महिला पुरुष सभी किसान शामिल है।

आंदोलन कर रहे किसान सरकार और सत्ताधारी दल के नेता के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। आपको बता दे कि  मोतिहारी के पिपराकोठी के किसानों के पुस्तैनी जमीन का जमाबंदी रद्द कर उस जमीन पर प्रशासन द्वारा कब्ज़ा कर वाटर पार्क निर्माण कराया जा रहा है। जिसका किसानों ने उस समय जब विरोध किया तो उल्टे उन किसानों पर लाठियां बरसाई गई और मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया। 

अंततः किसान न्यायालय के शरण में गए है और अब  किसानों की मांग है कि जेल में बंद किसानों को रिहा किया जाये और जब तक जमीन का मामला कोर्ट में चल रहा है।  तबतक जमीन पर वाटर पार्क निर्माण कार्य बंद किया जाये। अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आंदोलन और उग्र होगा।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट