सुगौली रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब बरामद, ट्रेन गुजरने के बाद प्लेटफॉर्म पर मिली शराब

मोतिहारी के सुगौली रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने रविवार देर रात प्लेटफॉर्म नंबर एक से लावारिस हालत में 8 बोतल विदेशी शराब बरामद की।

मोतिहारी के सुगौली रेलवे स्टेशन पर रेल पुलिस ने रविवार देर रात प्लेटफॉर्म नंबर एक से लावारिस हालत में 8 बोतल विदेशी शराब बरामद की। पुलिस के अनुसार 15212 जननायक ट्रेन के गुजरने के बाद गश्ती के दौरान पुरानी रेल थाना भवन के पश्चिम प्लास्टिक की बोरी में शराब मिली। 

बरामद शराब 3 एक्स रम है, जिसकी बोतल पर ‘सेल फॉर पंजाब’ लिखा हुआ है। 750 एमएल की 8 बोतलों में कुल करीब 6 लीटर शराब बरामद हुई। रेल थानाध्यक्ष वी.के. झा ने बताया कि शराब जब्त कर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में एएसआई मुन्ना राय समेत पुलिसकर्मी शामिल थे।

मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट