मोतिहारी : पूर्वी चंपारण में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई के तहत मोतिहारी पुलिस ने बड़ी मात्रा में जब्त देसी चुलाई शराब का विनष्टीकरण किया। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, लखौरा थाना परिसर में अंचलाधिकारी सदर, सुनील कुमार की मौजूदगी में कुल चार कांडों में जब्त करीब 370 लीटर देसी चुलाई शराब को नष्ट किया गया।
SHO अनुज कुमार सिंह ने कहा- अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है
इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कर्मियों की मौजूदगी में जब्त शराब का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया। वहीं थाना अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह का कहना है कि अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में जब्त शराब को नियमानुसार नष्ट किया जा रहा है।
मोतिहारी से प्रकाश कुमार की रिपोर्ट