नेपाल में भीषण जल प्रलय के बाद बिहार के छः जिलो को हाई एलर्ट कर दिया है। पूर्वी चंपारण से भी गंडक नदी गुजरी है। जिसको लेकर पूर्वी चंपारण जिला भी हाई एलर्ट पर कर दिया गया है। साथ ही सभी सरकारी अधिकारियों की छुट्टी को भी रद्द कर दिया गया है।
इसकी जानकारी देते हुए डीएम सौरभ सुमन यादव ने बताया कि बाल्मीकिनागर बराज से अभी तक डेढ़ लाख क्यूसेक पानी अबतक छोड़ा गया है। जिससे किसी को पैनिक होने कि जरूरत नहीं है। लेकिन एहतियातन प्रशासन पूरी तरह से एलर्ट है और डीएम ने खुद गंडक नदी के इलाके का निरीक्षण किया और अधिकारियो को विशेष आदेश दिया गया है।
बांध पर चौकसी रखी जा रही है। साथ ही बाढ़ से निपटने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की दो टीमों को अलग अलग जगह पर तैनात कर दिया गया है। साथ ही बाल्मीकि नगर बराज से लगातार अपडेट लिया जा रहा है।
मोतिहारी से सोहराब आलम की रिपोर्ट