मोतिहारी: सुगौली में 17 वर्षीय किशोरी की मौत, घर नहीं लौटने पर रातभर तलाश, सुबह नाले में मिला शव

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिंघा पंचायत स्थित खोड़ा गांव में डोभी में डूबने से 17 वर्षीय सपना कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। सोमवार शाम घर लौटने के दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 30, 2026, 6:56:00 PM

पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना क्षेत्र के उत्तरी मनसिंघा पंचायत स्थित खोड़ा गांव में डोभी में डूबने से 17 वर्षीय सपना कुमारी की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जाता है कि सोमवार शाम घर लौटने के दौरान पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई और गहरे पानी में डूब गई। 

रातभर तलाश के बाद मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने नाले में शव देखा और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

रिपोर्टर .... सोहराब आलम ...जिला  पूर्वी चम्पारण