बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी राजनीतिक दल अपने-अपने समर्थित उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। इसी कड़ी में जनसुराज पार्टी के नेताओं ने भी अपनी चुनावी गतिविधियां तेज कर दी हैं। जनसुराज सभी आठ सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
मोतिहारी में जनसुराज के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के निवर्तमान विधान पार्षद असफाक अहमद के समर्थन में अपनी बात रखी। इस दौरान नेताओं ने असफाक अहमद की लगातार दूसरी बार जीत का दावा किया। जनसुराज के नेताओं ने कहा कि इस बार बिहार में एनडीए और महागठबंधन दोनों को बड़ा झटका लगने वाला है। उनका दावा है कि दोनों गठबंधनों के भीतर आपसी मतभेद और टूट का फायदा जनसुराज को मिलेगा।
नेताओं ने कहा कि असफाक अहमद ने अपने कार्यकाल में सड़क से लेकर सदन तक शिक्षकों की आवाज बुलंद की है। हालांकि, उन्हें पिछली बार काम करने के लिए कम समय मिला, लेकिन दोबारा जीतने पर शिक्षकों की समस्याओं का समाधान कराने और उन्हें सातवें वेतनमान का लाभ दिलाने की दिशा में काम किया जाएगा।
जनसुराज के नेताओं ने बिहार की अधिकांश एमएलसी सीटों पर जीत हासिल करने का दावा करते हुए एनडीए और महागठबंधन के उम्मीदवारों की जीत पर भी सवाल उठाए।
इस दौरान जन सुराज के जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह बेरुआर, जिला कोषाध्यक्ष सह कार्यालय पदाधिकारी, रवीश मिश्रा, मुख्य प्रवक्ता अजय आजाद, प्रदेश युवा उपाध्यक्ष रविंद्र द्विवेदी उर्फ अनुपम, जन सुराज के नेता अरुण तिवारी सहित कई जन सुराज नेता मौजूद थे
पूर्वी चम्पारण से प्रकाश सिंह की रिपोर्ट