भारत से नेपाल भाग रही दो उज्बेकिस्तानी महिला को SSB ने पकड़ा, मचा हड़कंप

भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री बीज के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को पकड़ा है।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Jun 26, 2026, 2:59:00 PM

भारत-नेपाल सीमा पर हरैया थाना क्षेत्र के कस्टम चौक स्थित मैत्री बीज के पास एसएसबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो उज्बेकिस्तानी महिला नागरिकों को पकड़ा है। दोनों महिलाएं भारत से नेपाल जाने की कोशिश कर रही थीं।

पकड़ी गई महिलाओं की पहचान मखफूजा देखकोनोवा (32 वर्ष) और मफतुना किलिचेवा (35 वर्ष) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में दोनों के भारत में अवैध रूप से रहने की बात सामने आई है।

एसएसबी की टीम ने दोनों महिलाओं को हिरासत में लेकर हरैया थाना पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस उनके दस्तावेजों और भारत में रहने की अवधि समेत अन्य बिंदुओं की जांच कर रही है। मामले में पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि दोनों महिलाएं भारत में कब और किस उद्देश्य से आई थीं तथा नेपाल जाने के पीछे उनका मकसद क्या था। मामले की जांच जारी है।

रिपोर्टर ....सोहराब आलम ....जिला  पूर्वी चम्पारण