राज्य में अभी मॉनसून को लेकर लोगों की उम्मीदें ही बंध रही हैं। हर रोज यह उम्मीद लगी हुई है कि मॉनसून की बारिश कब होगी, लेकिन मधुबनी शहर की कहानी कुछ और ही है। यहां हल्की बारिश में ही लोगों का जीन दूभर हो गया है। आलम यह है कि बारिश ने मधुबनी नगर निगम के कैनाल साफ सफाई और करोड़ों की विकास योजनाओं की पोल कर खोलकर रख दिया है। आलम यह है कि शहर के कई मुहल्ले इसी बारिश में जलमग्न हो गये हैं।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के आदर्श नगर कॉलनी, तिरहुत कॉलनी, मनिहार मुहल्ला, बीएन झा कालॉनी सहित दर्जनों मुहल्ला कई दिनों जलमग्न है।अधिकांश मुहल्लों में और सड़कों पर जलजमाव है। सैकड़ों घरों में घुटना भर पानी लगा हुआ है। गंदे पानी के सड़ने से लोग घर में भी सुरक्षित नहीं हैं। मुहल्लों में जलजमाव विकराल रूप ले चुका है। विषैले जीव जंतुओं से भी खतरा है। इन जगहों पर रहने वाले लोगों की माने तो जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं काफी पीड़ित हैं। इनका घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। जल जमाव होने से बच्चों की पढाई पर भी सीधा असर पडा है। इन जगहों के लोगों का कहना है कि उन लोगों को जलमग्न सड़कों पर जान जोखिम में लेकर आवागमन करना पड रहा है। कई वाहन भी जलमग्न सड़कों पर फंस कर खराब हो गये हैं। शहर के जरीब 30 हजार की आबादी पीड़ित होकर प्रशासन को कोस रही है। बारिश ने नगर निगम के साफ सफाई सहित विकास के दावों की कलई को खोल कर रख दिया है।
मधुबनी से पांडव की रिपोर्ट