आठवीं के छात्र का शव बरामद, हत्या की आशंका से सनसनी

मधेपुरा सदर प्रखंड के मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत बेरवा गांव में बुधवार की सुबह बांसबाड़ी से आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। छात्र मंगलवार की शाम से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मधेपुरा सदर प्रखंड के मिठाई पुलिस शिविर क्षेत्र अंतर्गत बेरवा गांव में बुधवार की सुबह बांसबाड़ी से आठवीं कक्षा के एक छात्र का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गांव निवासी जयकांत यादव के करीब 15 वर्षीय पुत्र रूपेश कुमार के रूप में हुई है। छात्र मंगलवार की शाम से लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। 

वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया मामले को हत्या से जोड़कर जांच कर रही है। परिजनों के अनुसार, रूपेश मंगलवार की शाम से ही लापता था। काफी खोजबीन के बावजूद देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। बुधवार की सुबह गांव की कुछ महिलाएं शौच के लिए बांसबाड़ी की ओर गईं, जहां उन्होंने छात्र का शव देखा। इसके बाद मृतक के चचेरे भाई ने परिजनों को इसकी सूचना दी। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई।

घटना की सूचना मिलते ही मिठाई पुलिस शिविर प्रभारी शिवानी कुमारी, सदर थाना अध्यक्ष विमलेंदु कुमार और एसडीपीओ अजय कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी बुलाया गया।

गले पर मिले कई निशान, हत्या की आशंका

एसडीपीओ अजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफएसएल की टीम को बुलाया है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। मृतक के कान से खून निकल रहा था और गले पर कई निशान भी मिले हैं। हालांकि, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस हत्या के संभावित कारणों और इसमें शामिल लोगों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। फिलहाल छात्र की मौत से पूरे गांव में शोक और दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मधेपुरा से रविकांत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

नाव हादसे में 13 बच्चों की मौत, राघोपुर पहुंचे चिराग पासवान, घटनास्थल का ले रहे जायजा, कहा-बहुत बड़ी लापरवाही
14 अक्टूबर 2026, 1:48 PM
13 बच्चों की मौत से दहला राघोपुर, प्रशासनिक व्यवस्था पर फूटा जनाक्रोश, 'DM हाय-हाय' के नारे
14 अक्टूबर 2026, 1:02 PM
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल बिहार मोटरसाइकिल दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
14 अक्टूबर 2026, 1:00 PM
भोज बना काल, रामप्रवेश राय की बदनसीबी देखिए, भोज खाने गए थे लेकिन 7 बच्चे की लाश घर आई
14 अक्टूबर 2026, 12:43 PM
अनंत सिंह के नालंदा दौरे से पहले जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का बड़ा बयान, चुनाव पर पड़ेगा असर
14 अक्टूबर 2026, 12:08 PM