लखीसराय: प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में भगदड, अब तक सात लोगों की मौत की खबर

बिहार के लखीसराय जिले से बड़ी खबर है। यहां प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक कम से कम सात लोगों के मरने की खबर है।

बिहार के लखीसराय जिले से बड़ी खबर है। यहां प्रसिद्ध अशोक धाम मंदिर में सोमवार की सुबह भगदड़ मच गई। इस हादसे में अभी तक कम से कम सात लोगों के मरने की खबर है। जबकि बड़ी संख्या में हताहत बताया जा रहे हैं। मिली खबर के अनुसार सोमवार को अप्रत्याशित भीड़ होने के कारण यह हादसा हुआ। एक दूसरे से आगे कितना निकलने के चक्कर में बैरिकेडिंग टूट गई, जिससे अफरातफरी मच गई। 

अब तक की मिली जानकारी के अनुसार सावन का तीसरा सोमवार होने की वजह से अशोक धाम मंदिर में सोमवार की सुबह बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे हुए थे। इनमें महिलाओं की संख्या ज्यादा थी। बताया जा रहा है कि अप्रत्याशित भीड के बीच में ही एक बिजली का पोल टूटने की खबर सामने आई। जिसके बाद से मौके पर भगदड़ मच गई। जब तक हालात पर काबू पाया जाता, तब तक भगदड मच चुकी थी। इस हादसे में अभी तक कम से कम 7 लोगों के मरने की खबर है। 

हालांकि हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आया। मौके पर जिला प्रशासन की टीम और अधिकारी भी पहुंचे। इसके बाद मंदिर में रेस्क्यू अभियान को शुरू किया गया। हालात पर नियंत्रण पाने की पूरी कोशिश की गई और लोगों को मंदिर से बाहर निकाला गया। फिलहाल प्रशासन इस पूरे वाक्यत पर अपनी पैनी नजर रखे हुए हैं।