प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

जहानाबाद सदर प्रखंड , प्रजापति समाज से विधान परिषद सदस्य (MLC) बनने के बाद शिवरानी प्रजापति मंगलवार को पहली बार जहानाबाद पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रजापति समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

जहानाबाद सदर प्रखंड , प्रजापति समाज से विधान परिषद सदस्य (MLC) बनने के बाद शिवरानी प्रजापति मंगलवार को पहली बार जहानाबाद पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर प्रजापति समाज के लोगों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिला अतिथि गृह में पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष चंचल प्रजापति के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्र भेंट कर भव्य स्वागत किया।

स्वागत समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिला कार्यकर्ता मौजूद रहीं। कार्यकर्ताओं ने शिवरानी प्रजापति को MLC बनने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वह विधान परिषद में समाज की आवाज को मजबूती से उठाएंगी और समाज के हितों के लिए प्रभावी ढंग से काम करेंगी।

मीडिया से बातचीत में शिवरानी प्रजापति ने बिहार सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री की ओर से प्रजापति समाज के उत्थान और विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में पार्टी को मजबूत करने के साथ-साथ समाज के हित में भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाना और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही संगठन को मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने के लिए भी प्रयास किया जाएगा।

वहीं, पूर्व विधायक प्रत्याशी एवं प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष चंचल प्रजापति ने शिवरानी प्रजापति के MLC बनने को समाज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि प्रजापति समाज की राजनीतिक भागीदारी के लिए एक नई शुरुआत है। अब समाज विधायकी और लोकसभा में भी अपनी मजबूत भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इसके लिए संगठनात्मक स्तर पर व्यापक अभियान चलाया जाएगा और समाज के लोगों को राजनीतिक रूप से मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। स्वागत समारोह में मौजूद कार्यकर्ताओं ने भी समाज की राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

प्रजापति समाज से MLC बनने के बाद पहली बार जहानाबाद पहुंचीं शिवरानी प्रजापति, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
9 सितंबर 2026, 1:33 PM
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
9 सितंबर 2026, 1:11 PM
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
9 सितंबर 2026, 12:47 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
9 सितंबर 2026, 12:31 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
9 सितंबर 2026, 11:59 AM