चोरी का विरोध करने पर मकान मालिक और बेटे को काटा दांत, आरोपी फरार

जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला श्याम नगर कुटिया का है, जहां निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार और टुल्लू पंप मोटर चोरी कर ली गई।

जहानाबाद : जिले में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला श्याम नगर कुटिया का है, जहां निर्माणाधीन मकान से बिजली का तार और टुल्लू पंप मोटर चोरी कर ली गई। चोरी का विरोध करने और आरोपी को पकड़ने के दौरान मकान मालिक लालू कुमार और उनके बेटे पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि आरोपी दोनों के हाथों में दांत काटकर फरार हो गया। 

लालू कुमार श्याम नगर कुटिया में अपना मकान बनवा रहे हैं

जानकारी के अनुसार, लालू कुमार श्याम नगर कुटिया में अपना मकान बनवा रहे हैं। घर में पानी की व्यवस्था के लिए टुल्लू पंप मोटर लगाई गई थी। साथ ही बिजली के खंभे से मकान तक तार जोड़ा जा रहा था। इसी दौरान चोरों ने बिजली का तार काट लिया और मोटर भी चोरी कर ली। चोरी की जानकारी मिलने पर लालू कुमार अपने बेटे के साथ मकान पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन शुरू की और लोगों से पूछताछ की। इस दौरान उन्हें एक संदिग्ध के बारे में जानकारी मिली। 

कथित आरोपी के पास चोरी किया गया तार भी मिला - स्थानीय लोग

स्थानीय लोगों के अनुसार, कथित आरोपी के पास चोरी किया गया तार भी मिला। डायल 112 को फोन करने के दौरान भागा आरोपी आरोपी को पकड़कर पुलिस को सूचना देने के लिए डायल 112 पर फोन करने का प्रयास किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने लालू कुमार और उनके बेटे के हाथों में दांत काटकर दोनों को घायल कर दिया और फरार हो गया। 

कुछ दिन पहले लोक नगर स्थित एक मैरिज हॉल में भी बिजली का तार चोरी होने की घटना सामने आई थी

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले लोक नगर स्थित एक मैरिज हॉल में भी बिजली का तार चोरी होने की घटना सामने आई थी। उस मामले में भी आरोपी पर एक महिला को दांत काटकर घायल करने के बाद फरार होने का आरोप लगा था। नगर थानाध्यक्ष उमेश कुमार प्रसाद ने बताया कि आरोपी की पहचान के संबंध में जानकारी मिली है। मामले को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है। पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई करने की बात कही है। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से स्थानीय लोगों में भय है। उन्होंने पुलिस से गश्त बढ़ाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जहानाबाद से बरुण कुमार की रिपोर्ट