जमुई में LIB ने की प्रेसवार्ता, IPS विकास वैभव की कार्यशैली पर लगे आरोप को नकारा

जमुई : लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के समन्वयकों और सदस्यों ने रविवार को जिला अतिथि गृह जमुई में प्रेस वार्ता आयोजित कर संगठन और इसके मुख्य संरक्षक सीनियर आईपीएस अफसर विकास वैभव पर लगे आरोपों का तथ्यात्मक खंडन किया।

जमुई : लेट्स इंस्पायर बिहार (LIB) के समन्वयकों और सदस्यों ने रविवार को जिला अतिथि गृह जमुई में प्रेस वार्ता आयोजित कर संगठन और इसके मुख्य संरक्षक सीनियर आईपीएस अफसर विकास वैभव पर लगे आरोपों का तथ्यात्मक खंडन किया।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा LIB और IPS विकास वैभव पर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्य समन्वयक विकास कुमार, समन्वयक जलज राय, प्रखंड समन्वयक विकास रंजन और लवकिशोर मिश्र ने कहा कि LIB एक पूर्णतः गैर-राजनीतिक सामाजिक अभियान है।

"4 लाख युवा जुड़े हैं अभियान से" 

 समन्वयकों ने कहा कि बिहार के गौरवशाली अतीत को पुनर्स्थापित करने के उद्देश्य से चल रहा LIB अभियान शिक्षा, समता और उद्यमिता के आधार पर सामाजिक चेतना के माध्यम से बिहारियों को प्रेरित करता है। वर्तमान में इस अभियान से चार लाख से अधिक युवा जुड़े हुए हैं।

IPS विकास वैभव की कार्यशैली पर उठाए गए सवालों को अनुचित बताते हुए उन्होंने कहा कि "उनकी कार्यशैली पूरे पुलिस महकमे के लिए मिसाल है। उन पर आरोप लगाना निराधार और दुर्भावना से प्रेरित है।

बिहारी अस्मिता का किया अपमान 

 प्रेस वार्ता में समन्वयकों ने रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष ने इस मुद्दे पर की गई टिप्पणी से बिहारी अस्मिता का अपमान किया है। उन्होंने मांग की कि नेता प्रतिपक्ष को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

समन्वयकों ने स्पष्ट किया कि LIB किसी भी राजनीतिक दल से नहीं जुड़ा है और इसका उद्देश्य सिर्फ बिहार के युवाओं को सकारात्मक दिशा देना है।

इस मौके पर LIB समन्वयक विभूति भूषण, विवेक कुमार सिंह, अभिषेक कुमार झा, सदस्य प्रीतम गौरव, दीपक कुमार बरनवाल, शिवांशु तिवारी, अभिलाष कुमार आदि उपस्थित थे।

जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट