मुख्यमंत्री बाल थैलेसीमिया योजना के तहत 8 बच्चों को बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए भेजा गया सीएमसी वेल्लोर
28 सितंबर 2026, 7:15 PM
जमुई : जमुई छात्रा बदसलूकी कांड के मुख्य आरोपी नंदन यादव को आज कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान जिले के तमाम थानों की पुलिस को कोर्ट परिसर में तैनात किया गया था, जिससे पूरा परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। पेशी के बाद उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
SP विश्वजीत दयाल ने दी जानकारी
इस मामले पर जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि इलाज के बाद आरोपी की स्थिति में सुधार हुआ, जिसके बाद आज उसे कोर्ट में पेश किया गया। उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। एसपी ने यह भी स्पष्ट किया कि इस कांड में अब कोई भी आरोपी फरार नहीं है। कल तक सात आरोपी पकड़े गए थे और सातों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
जमुई से हेमंत सक्सेना की रिपोर्ट