सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

गोपालगंज। जिले की माधोपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। 4.67 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 2048 पीस कैप्शन कोको (रैपर) और 700 पीस मैजिक फिक्स सुलूशन बरामद किया है।

गोपालगंज। जिले की माधोपुर थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माधोपुर बाजार स्थित 'अंकित जनरल स्टोर' में छापेमारी कर 4.67 ग्राम स्मैक जैसा पदार्थ, 2048 पीस कैप्शन कोको (रैपर) और 700 पीस मैजिक फिक्स सुलूशन बरामद किया है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की त्वरित कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, 7 सितंबर को दिवा गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि माधोपुर बाजार स्थित अंकित जनरल स्टोर में स्मैक और गांजे की धड़ल्ले से खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष ने वरीय अधिकारियों को सूचित किया और पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस वाहन को देखते ही दुकान में मौजूद दो युवकों ने भागने की कोशिश की, जिन्हें घेराबंदी कर पुलिस ने दबोच लिया।

सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा

पकड़े गए अभियुक्तों की पहचान माधोपुर थाने क़े धुरेंद्र प्रसाद क़े दोनों पुत्र अभिषेक कुमार और अंकित कुमार के रूप में हुई है।

यह पूरी करवाई दुकान की तलाशी लेने पर पीछे रखी एक माचिस की डिब्बी से 11 छोटी पुड़िया बरामद हुईं, जिनमें मटमैले रंग का स्मैक जैसा पदार्थ था। इलेक्ट्रॉनिक तराजू से तौलने पर इसका कुल वजन 04.67 ग्राम पाया गया। इसके अलावा दुकान से नशीले पदार्थ के रूप में इस्तेमाल होने वाले कैप्शन कोको के 2048 पीस और मैजिक फिक्स सुलूशन के 700 पीस जब्त किए गए।

सिवान के सप्लायर का नाम आया सामने

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में दोनों भाइयों ने खुलासा किया कि सिवान जिले के नवीगंज थाना क्षेत्र के कपारीपुर निवासी रूबेश कुमार उर्फ झुंझुन सिंह उन्हें फोन के जरिए ये सामान उपलब्ध कराता था, जिसे वे अपनी दुकान से बेचते थे।बारहाल दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। पुलिस अब मुख्य सप्लायर की गिरफ्तारी और इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच में जुट गई है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट