फुलवरिया/गोपालगंज: प्रखंड क्षेत्र के श्रीपुर गांव में लिमाग्रेन कंपनी द्वारा किसान मित्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. रबी मक्का की उत्पादकता बढ़ाने व किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर में 36 गांवों के 77 प्रगतिशील किसानों ने हिस्सा लिया.
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सह कंपनी के सेल्स ऑफिसर हेमंत कुमार ने रबी सीजन में वैज्ञानिक तरीके से मक्का की उन्नत खेती, सही समय पर बुवाई और संतुलित उर्वरक प्रयोग की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने लिमाग्रेन की दो प्रमुख संकर (हाइब्रिड) मक्का किस्मों LG 36815 और LG 36814 की विशेषताएं बताई.
उन्होंने बताया कि LG 36815 अगैती शुरुआती खेती के लिए बेहद प्रभावी है, जबकि LG 36814 पछेती देर से की जाने वाली बुवाई के लिए सबसे उपयुक्त मानी गई है. क्षेत्र में चर्चा है कि इन उन्नत किस्मों के प्रयोग से प्रति एकड़ 50 से 60 क्विंटल तक बंपर उत्पादन हासिल किया जा सकता है.
प्रशिक्षण से प्रेरित होकर उपस्थित किसानों ने पैदावार और गुणवत्ता सुधारने के लिए वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में स्थानीय किसानों के बीच इन बीजों को लेकर खासा उत्साह देखा गया।
फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट