गोपालगंज में अनूप की मौत पर बवाल, इंसाफ दिलाने सड़क पर उतरे लोग, दोषी डॉक्टर के खिलाफ FIR...

गोपालगंज में निजी क्लिनिक में इलाज के दौरान मरीज की मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। मृतक अनूप मिश्रा को इंसाफ दिलाने की मांग को लेकर लोगों का गुस्सा सड़क पर दिखा। अबेडकर चौक से कैंडल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया गया।

प्रदर्शनकारियों ने हाथों में मोमबत्ती लेकर अनूप मिश्रा को श्रद्धांजलि दी और दोषी डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कहा कि 8 दिन पहले पैर की उंगली के ऑपरेशन के दौरान बेहोशी का इंजेक्शन देने के बाद अनूप मिश्रा की मौत हो गई थी।लोगों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट