एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है।

राज्य के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा है कि शिक्षकों, कर्मियों, विद्यार्थियों और आम नागरिकों की समस्याओं को लेकर बडा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि राज्य सरकार शिक्षको की हर प्रकार की समस्या को दूर करने का प्रयास कर रही है। उनकी समस्या को दूर करना विभाग की प्राथमिकता है। शिक्षा मंत्री शुक्रवार को अपने गृह जिले गोपालगंज में थे।

उन्होंने कहा कि शिक्षकों की समस्या का समय पर समाधान करना सरकार की प्राथमिकता है। अब शिक्षा विभाग में किसी भी आवेदन का निपटारा अधिकतम एक माह के भीतर किया जाएगा। समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों और कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिक्षा मंत्री शुक्रवार को गोपालगंज जिला शिक्षा कार्यालय में सिंगल विंडो सिस्टम का उद्घाटन करने के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सभी आवेदन एक ही काउंटर पर स्वीकार किए जाएंगे। हर आवेदन की नियमित निगरानी होगी। इससे शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी समाधान होगा। 

इस कार्यक्रम में सदर विधायक सुभाष सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गिरि के अलावा शिक्षा विभाग के अधिकारी, प्रधानाध्यापक, शिक्षक तथा बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।