कटेया, गोपालगंज: शिक्षक विधान परिषद चुनाव में कटेया के शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शुक्रवार को यहां मतदान की प्रक्रिया शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। कुल 35 शिक्षक मतदाताओं में से 34 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह कटेया में 97.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मतदान के दौरान शिक्षकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
मतदान के लिए निर्धारित सूची में 23 पुरुष शिक्षक और 12 महिला शिक्षिकाएं शामिल थीं। दोपहर 1:30 बजे तक सभी 23 पुरुष शिक्षक अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। वहीं, 12 महिला शिक्षिकाओं में से 11 ने मतदान किया। एक महिला शिक्षिका वोट डालने नहीं पहुंचीं।
सुरक्षा के बीच शांतिपूर्ण मतदान
मतदान प्रक्रिया को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। मतदान केंद्र पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। साथ ही, केंद्र की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही थी। सुरक्षा के बीच मतदान की प्रक्रिया बिना किसी व्यवधान के पूरी हुई।
कटेया, गोपालगंज से रजत मिश्रा की रिपोर्ट