बिहार क़े गोपालगंज जिले क़े भोरे प्रखंड कार्यालय परिसर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान 55 भूमिहीन परिवारों के जीवन में नया सबेरा आया, जब उन्हें 'अभियान बसेरा 2' के तहत जमीन का मालिकाना हक सौंपा गया। बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य विभाग मंत्री सुनील कुमार ने अपने हाथों से इन पर्चों का वितरण किया। वर्षो के इंतजार के बाद अपनी जमीन का दस्तावेज हाथ में पाते ही लाभार्थियों, विशेषकर महिलाओं के चेहरे पर खुशी और संतोष साफ झलक रहा था।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने जोर देते हुए कहा सरकार के खजाने पर पहला हक भूमिहीन और वंचित वर्ग का है। हमारी सरकार पूरी निष्ठा और प्राथमिकता के साथ इस दिशा में काम कर रही है।
इन लाभुकों को सौंपा गया पर्चा..
सुशीला देवी. हुसेपुर.सोनी देवी. हुसेपुर.अनीता देवी. डूमर नरेंद्र. चिंकी देवी. डूमर नरेंद्र.चंदा देवी. सिरसिया बलवा.शीला देवी. सिरसिया बलवा.रूमा देवी. सिरसिया बलवा. हीरामती देवी. पिकी देवी. मधुबाला देवी. शिल्पी देवी. रेणु देवी.रामवती देवी. मीरा देवी. संध्या देवी. सुखवरिया देवी. सिरसिया बलवा. मालती देवी. हुसेपुर टोला भगवानपुर.सीमा देवी.डीह चकरवा.विष्णु बासफॉर. सीता देवी. गुड़ी देवी. किरण देवी. पिकी पटेल. मधु देवी. अदिति प्रसाद. पूजा कुमारी सभी डीह चकरवा. गुलाइची देवी.नारु चकरवा.कांति देवी. लाल मति देवी.काती देवी. सभी नारी चकरवा.कल्याणपुर गांव के गयंती देवी.सरोज देवी.भानपुर सुनैना देवी. कल्याणपुर.
मंजू देवी.भानपुर.गुड़िया देवी.जोड़वर छापर.कुमारी संयोगिता पटेल. डीह चकरवा.कुंती देवी.नारु चकरवा सोहिल देवी. डीह चकरवा.बेबी देवी. नारू चकरवा.वंदना कुमारी.लाला छापर.रीता भारती.लाला छापर.सुशीला देवी.लाला छापर.नथुनी राम. कल्याणपुर. राबड़ी देवी. सेरुना खातून. दयाल छापर.कैलाशी देवी. दयाल छापर.ममता देवी दयाल छपर.कलवती देवी दयाल छापर. तेतरी देवी. शिव कुमारी.भदवही. मंजू देवी. लच्छीचक के हाथों में मंत्री ने पर्चा सौपा.
स्वास्थ्य सेवाओं और बंद रेल खंड पर भी दिया बयान...
स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की कमी को लेकर मीडिया द्वारा पूछे गए सवाल पर मंत्री ने कहा कि पहले डॉक्टरों के रहने तक की व्यवस्था नहीं थी, लेकिन अब उन्हें बेहतर मकान दिए गए हैं और नया ब्लॉक भी बन रहा है। डॉक्टरों की कमी दूर करने के लिए सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है और जल्द ही स्थिति में सुधार होगा।
वहीं, वर्ष 2005 से वीरान पड़े हथुआ-भटनी रेल खंड के मुद्दे पर उन्होंने स्पष्ट किया कि यह केंद्र और राज्य सरकार का साझा मामला है। स्थानीय प्रतिनिधि लगातार इसकी मांग उठा रहे हैं और रेल मंत्रालय की पहल होते ही कनेक्टिविटी बहाल कर दी जाएगी।
कार्यक्रम क़े दौरान हथुआ भूमि उप समाहर्ता वसीम अकरम, भोरे अंचलाधिकारी अनुभव कुमार राय, प्रखंड विकास पदाधिकारी मुकेश कुमार और कृषि पदाधिकारी नवीन उपाध्याय के अलावा भोरे जदयूं प्रखंड अध्यक्ष बिंदा सिंह कुशवाहा.जदयू नेता दीपू मिश्रा. वीरेंद्र चौरसिया. मोहन सिंह. शत्रुघ्न गुप्ता. राजेंद्र द्विवेदी. कुंज बिहारी मिश्रा. संतोष मिश्र. सहित कई सौ की संख्या में लोग मौजूद रहे।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट