8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने व अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी का आरोप

श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने और अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगा है।

फुलवरिया (गोपालगंज) : श्रीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 8वीं कक्षा की छात्रा की आत्महत्या के मामले में पड़ोसी छात्र पर दबाव बनाने और अश्लील फोटो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देने का आरोप लगा है। हालांकि, छात्रा की मां ने इन आरोपों को बेबुनियाद बताया है। मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच अलग-अलग दावे सामने आए हैं।जानकारी के अनुसार, छात्रा और पड़ोसी गांव का 10वीं कक्षा में पढ़ने वाला छात्र एक ही विद्यालय में पढ़ते थे। 

दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था

बताया जा रहा है कि दोनों के बीच कुछ दिनों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। मंगलवार को दोनों विद्यालय में पढ़ने गए हुए। लंच के समय दोनों झरही नदी के किनारे मिले थे। इसकी जानकारी स्कूल प्रबंधन को हुई तो दोनों के अभिभावकों को बुलाया गया और छात्र-छात्रा को घर भेज दिया गया। इसके अगले दिन छात्रा द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। छात्रा की मां ने पड़ोसी छात्र पर बातचीत करने के लिए दबाव बनाने और अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं, छात्रा की मां ने इन आरोपों को निराधार बताया है। 

श्रीपुर SHO सिंपी कुमारी ने शव को कब्जे में लेकर बाद में पोस्टमार्टम कराया

घटना की सूचना मिलने पर श्रीपुर थानाध्यक्ष सिंपी कुमारी ने शव को कब्जे में लेकर बाद में पोस्टमार्टम कराया। गुरुवार को परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों छात्र-छात्राएं नाबालिग बताया जा रहे हैं पुलिस छात्र को अभी रक्षा में लेकर पूछताछ कर रही है।

फुलवरिया (गोपालगंज) से संदीप कुमार की रिपोर्ट