राजधानी के पटना-गया रेल खंड से एक हैरान करने वाली खबर है। यहां पर मनबढ हो चुके चोरों ने एक ऐसी चोरी की, जिससे ट्रेन का परिचालन ही बाधित हो गया। करीब तीन घंटे तक कई ट्रेनें जहां तहां खड़ी हो गई। जिससे हलकान हो गये। हालांकि घटना के बाद रेल प्रशासन के एक्टिव होने के बाद रेल परिचालन को सामान्य किया जा सका। इस दौरान अफरातफरी के हालात बने रहे। दरअसल चोरों ने गुरुवार की सुबह पटना गया रेल खंड पर डाउन लाइन में लगभग 35 मीटर तक ओवरहेड हाई टेंशन बिजली के तार को ही काट दिया। जिसके कारण रेल परिचालन पारित हो गया।
मिली खबर के अनुसार पटना गया रेलखंड पर जहानाबाद जिले में उंटा- मदारपुर के पास चोरों ने डाउनलाइन में करीब 35 मीटर तक ओवरहेड हाई टेंशन बिजली की तार को काट दिया। इस करतूत के बाद डाउन लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित हो गया। इधर सूचना की सूचना मिलने के बाद रेलवे और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और तार की मरम्मत शुरू कर दी गई। जिसके बाद परिचालन शुरू किया जा चुका। बताया जा रहा है कि सबसे पहले दानापुर रेल प्रमंडल को तार के काटे जाने की घटना की जानकारी मिली।
इधर आरपीएफ प्रभारी प्रदीप कुमार यादव के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। सुरक्षा बलों के पहुंचने की भनक मिलते ही कर मौके से फरार हो गए। इसके बाद तकनीकी टीम ने संचार व्यवस्था को बहाल करने के साथ तार की मरम्मत की। जिसके बाद रेल परिचालन सामान्य हो चुका हो सका। इस दौरान लगभग सुबह 4:00 बजे से 7:00 बजे तक 3 घंटे तक परिचालन बाधित रहा। इस दौरान गंगा दामोदर एक्सप्रेस, हटिया इस्लामपुर एक्सप्रेस, पलामू एक्सप्रेस तथा गया पटना मेमू समिति कई ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहा। रेल प्रबंधन की तरफ से ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर परिचालन को नियंत्रित किया गया। इस पूरी घटना के दौरान रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। अब इस पूरी घटना के पीछे किसका हाथ है? इसकी जानकारी एकत्र की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान के लिए छापेमारी भी की जा रही है। दोषियों के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।