धूमधाम से मनी गणेश चतुर्थी, गूंजे गणपति बप्पा मोरया के जयकारे, लोग हुए शामिल
14 सितंबर 2026, 8:07 PM
दरभंगा। लहेरियासराय थाना क्षेत्र के वीआईपी रोड स्थित आस्था हॉस्पिटल के पास जाम का फायदा उठाकर चोरों ने चलती पिकअप वैन से एयरटेल कंपनी के वाई-फाई और टेलीकॉम उपकरण चोरी कर लिए। चालक व स्थानीय लोगों की सक्रियता से एक आरोपी को चोरी के सामान के साथ रंगेहाथ पकड़ लिया गया, जबकि उसके साथी फरार हो गए।
पिकअप चालक रामबहादुर कुमार के अनुसार, वाहन के धीमा होते ही कुछ युवक पीछे चढ़कर कार्टन नीचे फेंकने लगे। सूचना मिलने पर चालक ने वाहन रोका, लेकिन तब तक तार का बंडल और वाई-फाई उपकरण के दो कार्टन गायब हो चुके थे।
स्थानीय लोगों और डिलीवरी टीम ने पीछा कर एक आरोपी को पकड़ लिया। उसके पास से चाकू और संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची डायल-112 की पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां पूछताछ की जा रही है।
दरभंगा से रवि झा की रिपोर्ट