छपरा : बिहार के छपरा से एक खबर है। कल यानी आठ नवंबर को देश सहित पूरे बिहार में दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी बीच एक खबर बिहार के छपरा जिले से आई है। दिवाली के मौके पर एक पुलिसकर्मी का मानवीय चेहरा सामने आया है। पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग रिक्शा चालक से मुलाकात कर उन्हें मिठाई खिलाई और त्योहार की खुशियां साझा कीं। इस भावुक पल का वीडियो भी सामने आया है।
त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में होती है
आपको बता दें कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरे पर मुस्कान लाने में होती है। दिवाली के अवसर पर ऐसा ही एक दृश्य देखने को मिला, जब वर्दी में मौजूद एक पुलिसकर्मी ने बुजुर्ग रिक्शा चालक के साथ खुशियां बांटीं। सामने आए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग रिक्शा चालक अपने रिक्शे के पास मौजूद हैं। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी मिठाई लेकर उनके पास पहुंचता है। पुलिसकर्मी उनसे बातचीत करता है और अपने हाथों से उन्हें मिठाई खिलाता है।
Video में बुजुर्ग रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत भी होती दिखाई देती है
वीडियो में बुजुर्ग रिक्शा चालक और पुलिसकर्मी के बीच बातचीत भी होती दिखाई देती है। पुलिसकर्मी का यह व्यवहार त्योहार के अवसर पर संवेदनशीलता और मानवीय सहयोग का संदेश देता है। दिवाली रोशनी, प्रेम और खुशियां बांटने का पर्व है। ऐसे में पुलिसकर्मी का यह छोटा-सा प्रयास बताता है कि त्योहार की खुशियां जरूरतमंदों और समाज के हर वर्ग के साथ साझा की जा सकती हैं।