नेपाल में तबाही, सारण में बढ़ा बाढ़ का ख़तरा, डीएम ने की हाइ लेवल मीटिंग

पडोसी देश में नेपाल में जल सैलाब आने के बाद से बिहार के कई जिलों में बाढ का खतरा बढ गया है। राज्य सरकार की पूरे मामले पर पैनी नजर है। सरकार के स्तर पर पूरे मामले की मॉनिटरिंग भी की जा रही है।

पडोसी देश में नेपाल में जल सैलाब आने के बाद से बिहार के कई जिलों में बाढ का खतरा बढ गया है। राज्य सरकार की पूरे मामले पर पैनी नजर है। सरकार के स्तर पर पूरे मामले की मॉनिटरिंग भी की जा रही है। इसके अलावा बाढ से प्रभावित होने वाले जिलों में आला अधिकारी नजर बनाये हुए हैं। बुधवार को सारण जिले में डीएम ने हाइ लेवल मीटिंग की।

मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के कैचमेंट एरिया से पानी छोड़े जाने के बाद सारण ज़िले में संभावित बाढ़ का ख़तरा बढ़ गया है। एहतियातन जिला पदाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय में उच्चस्तरीय बैठक बुलाई गई। दरअसल संभावित बाढ़ के मद्देनजर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में डीएम ने अधिकारियों को पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। इस हाइ लेवल मीटिंग में सभी संबंधित पदाधिकारी प्रत्यक्ष रूप से अथवा वीसी (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग) के जरिए जुड़े रहे।

जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र से संबंधित दायित्वों के निर्वहन में पूरी तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में लगातार निगरानी रखते हुए किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिए पूर्व तैयारी सुनिश्चित करें।