बिहार में 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

बिहार में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। बक्सर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा को गिरफ्तार किया है। दारोगा नीरज कुमार ब्रह्मपुर थाने में तैनात है।

बिहार में एक बार फिर भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। बक्सर में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 हजार रुपये रिश्वत लेते दारोगा को गिरफ्तार किया है। दारोगा नीरज कुमार ब्रह्मपुर थाने में तैनात है।  दारोगा नीरज कुमार को निगरानी विभाग की टीम ने 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा है। एक मामले में पैरवी करने के नाम पर  दारोगा  की ओर से यह  रिश्वत मांगी गई थी।

बताया जा रहा है कि एक मामले में पैरवी करने के नाम पर दारोगा ने रिश्वत मांगी थी। जिसके बाद पीड़ित ने निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित की शिकायत पर निगरानी विभाग ने दारोगा नीरज कुमार  को रंगेहाथ पकड़ने के लिए जाल बिछाया। डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में नौ सदस्यीय टीम ने यह कार्रवाई की है। डुमरांव एसडीपीओ भास्कर रंजन  ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। निगरानी विभाग की टीम आरोपी से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है। 

मिली जानकारी के अनुसार ब्रह्मपुर थाने में दर्ज एक मामले में पैरवी करने के नाम पर दारोगा नीरज कुमार कथित तौर पर 50 हजार रुपये मांग रहे थे। लगातार रुपये की मांग किए जाने से परेशान होकर पीड़ित ने निगरानी विभाग से शिकायत की। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले को गंभीरता से लिया और आरोपी को पकड़ने का प्लान बनाया। इसके बाद निगरानी विभाग की नौ सदस्यीय टीम ने कार्रवाई की।

डीएसपी विनोद कुमार के नेतृत्व में तय योजना के तहत टीम ने दारोगा को 50 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। निगरानी टीम के सदस्य आशीष चौबे ने बताया कि एक मामले में पैरवी के नाम पर 50 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर ही यह कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तारी के बाद निगरानी विभाग की टीम ब्रह्मपुर में नेशनल हाईवे के पास स्थित एक निजी होटल में आरोपी दारोगा से पूछताछ कर रही है।